29जेएनडी35-यूजीसी जेआरएफ परीक्षा पास करने वाली छात्रा समिता। संवाद
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय की स्नातकोत्तर इतिहास विषय की छात्रा समिता ने यूजीसी जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल व इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश श्योकंद ने समिता की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके कठोर परिश्रम की प्रशंसा की व लक्ष्य के प्रति उसकी एकाग्रता व समर्पण की सराहना की। समिता ने सभी गुरुजनों का धन्यवाद करते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद व गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। साधारण परिवार में जन्मी समिता ने अपनी उपलब्धि से बाकी विद्यार्थियों के सामने भी अपना उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने समिता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद