06जेएनडी11: मा. अमित दुर्जनपुर द्वारा खुद के फेसबुक अकाउंड से सोशल मीडिया पर अपलोड की गई संदिग्
उचाना। देवा सिंह कॉलोनी में 28 जून की रात में हुई चोरी के संदिग्धों का पता बताने वालों को शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
शिकायतकर्ता अमित दुर्जनपुर ने बताया कि देवा सिंह कॉलोनी स्थित उनके मकान में 28 जून की रात को चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 30 तोले सोना, पांच लाख रुपये व आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिया था। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक संदिग्ध घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस दिन मकान में चोरी हुई है प्लस प्वाइंट पाठशाला के पास मकान का ताला तोड़ा गया। उस दिन ये युवक चोरी की घटना वाली जगह के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों युवकों की सीसीटीवी फुटेज से फोटो लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर अपलोड करके पता करने की कोशिश की गई थी। चोरी की घटना को आठ दिन हो चुके है। ऐसे में इन संदिग्ध युवकों का पता लगाने के लिए इनकी तस्वीर को दोबारा से सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इनका पता बताने वालों को एक लाख रुपये इनाम में देेने के साथ नाम गुप्त रखा जाएगा।
06जेएनडी11: मा. अमित दुर्जनपुर द्वारा खुद के फेसबुक अकाउंड से सोशल मीडिया पर अपलोड की गई संदिग्