फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीबीपुर गांव में बैंक से रिवॉल्वर और 11 कारतूस चोरी

Fri, 05 Jul 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बीबीपुर गांव के दी जींद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से रिवॉल्वर, 11 कारतूस समेत अन्य सामान को चारी कर लिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में शाखा प्रबंधक वजीर ढुल ने बताया कि 2 जुलाई की रात को चोर बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़कर रिवॉल्वर अंदर से एक रिवॉल्वर .32 बोर व 11 कारतूस, एलसीडी, दो सीपीयू, प्रिंटर, तीन बैटरी व एक डीवीआर चोरी कर लिए। चोरी का पता तीन जुलाई की सुबह नौ बजे उस समय चला जब सफाई कर्मी सफाई करने के लिए आया। इस दौरान बैंक का ताला टूटा हुआ था। सीआरएसयू चौकी प्रभारी एएसआई मोनिका ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें