संवाद न्यूज एजेंंसी
नरवाना। क्रांतिकारी युवा संगठन और मजदूर एकता केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आवास अधिकार मंच के बैनर तले लघु सचिवालय के सामने चल रहे धरने पर बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका।
उन्होंने बताया कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। आगे चुनाव के समय जो भी वोट लेने के लिए आए उनका कड़ा विरोध किया जाएगा ताकि उन्हें भी उनको भी यह पता चल सके कि लोग उनकी वजह से कितने परेशान हो चुके हैं। उसके बाद केवाईएस संगठन सदस्य राहुल ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन सरकार की उनकी मांगों को लेकर चल रही लापरवाही और झूठे आश्वासन के खिलाफ शुरू किया गया था। जिसमें 11 गांव के लोगों ने धरने पर सरकार की लापरवाही और अनदेखी के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका।
धरने पर बैठे सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वो आने वाले समय में भी अपनी इस मांग को लेकर संघर्ष करते रहेंगे और इस मुद्दे को लेकर राज्यव्यापी स्तर तक लेकर जाएंगे। उन्होने बताया कि पिछले पांच सालों में इन गांवों में सर्वे किए गए मकानों जिन्हें सहायता राशि के लिए उपयुक्त पाया गया था लेकिन अधिकतर उन परिवारों को भी अभी तक सहायता राशि नहीं मिली है। सर्वे किए गए मकानों की हालत बहुत ही जर्जर हो चुकी है, जिन के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके साथ ही ऐसे भी कई मकान है जिनका सर्वे नहीं किया गया है लेकिन इन मकानों की हालत बहुत ही खराब है। इस अवसर पर रवि, वीरेंद्र, राहुल, आनंद, प्रवीन, कुलदीप, विकास, प्रीति, ज्योति, अंजली, रीतु, संतरो, गीता, नीलम, पाली, महिंद्रों, कविता, सुमित्रा, अंग्रेजी मौजूद रहे।