फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजस्व विभाग की वेबसाइट ठप, काम अटका

विज्ञापन
साइट चलने के इंतजार में तहसील कार्यालय के बाहर खड़े लोग।
विज्ञापन
जींद। तहसील कार्यालय की वेबसाइट पिछले एक सप्ताह से ठप पड़ी है, जिससे तहसील कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। तहसील कार्यालय में आने वाले लोग प्रतिदिन बिना कार्य करवाए बैरंग लौट रहे हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है वहीं उनके काम भी नहीं बन पा रहे हैं। लोगों का पूरा दिन तहसील कार्यालय में ही कट रहा है। लोगों के साथ ऐसा पिछले एक सप्ताह से हो रहा है, क्योंकि राजस्व विभाग की साइट पिछले सात-आठ दिनों से रूक-रूक कर चल रही है। एक-दो मिनट चल भी जाती है तो फिर आधे घंटे के लिए ठप हो जाती है, जिससे कर्मचारी और लोग साइट चलने का इंतजार करते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों को हो रही है क्योंकि रजिस्ट्री करवाने के लिए महिलाओं तथा बुजुर्गों को भी आना पड़ता था। पूरा दिन महिलाएं और बुजुर्ग साइट चलने का इंतजार करते रहते हैं तथा आखिर में बिना रजिस्ट्री करवाए ही लौट रहे हैं। बुधवार को तहसील कार्यालय में मात्र 84 रजिस्ट्री ही हो पाई। साइट ठप होने से नकलबंदी, जमाबंदी, ई-गिरदावरी, फर्द, इंतकाल समेत अन्य कार्य भी नहीं हुए। अब लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए शुक्रवार को दोबारा आना पड़ेगा, क्योंकि वीरवार को ईद होने के चलते सरकारी अवकाश रहेगा। यदि शुक्रवार को भी साइट में सुधार नहीं हुआ तो लोगों को अगले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन




क्षेत्र

बुक हुई

रजिस्ट्री हुई

अलेवा

27

15

जींद

73

17

नरवाना

71

26

पिल्लूखेड़ा
08

00

सफीदों

23

07

उचाना

67

19

कुल

269

84



रजिस्ट्री करवाने के लिए सुबह से लाइन में लगा था लेकिन दोपहर तक भी उसकी रजिस्ट्री नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि साइट नहीं चल रही है। अब कब चलेगी कर्मचारी भी नहीं बता रहे हैं।

-रामस्वरूप, पिंडारा



रजिस्ट्री करवाने के लिए बुधवार को टोकन मिला था। इसको लेकर तहसील कार्यालय में परिवार के अन्य लोग भी आए हुए थे लेकिन पूरा दिन बीत गया, उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। अब रजिस्ट्री के लिए शुक्रवार को आना पड़ेगा।
विज्ञापन


-रमेश, अहिरका



पिछले कई दिनों से विभाग की वेबसाइट रूक-रूक चल रही है। इसके कारण तहसील कार्यालय से संबंधित नकलबंदी, जमाबंदी, ई-गिरदावरी, फर्द, इंतकाल समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें