14जेएनडी17-गांवों का दौरान करते रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन पदाधिकारी। स्रोत संस्था
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन उचाना इकाई के 17 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए टीम ने खेड़ी मसानिया, सेढ़ा माजरा, उचाना खुर्द, काकड़ौद, मखंड, बुढ़ायन और भौंगरा का दौरा किया। टीम में किताब सिंह भनवाला, धूपसिंह, चंदनराम, मा. गोपी राम, जयसिंह कटारिया, मांगेराम तथा धर्मपाल शामिल रहे। टीम ने गांव-गांव जाकर चुनावों में भाग लेने के लिए आह्वान किया और सभी रिटायर्ड कर्मचारियों ने चुनाव में भाग लेने का आश्वासन दिलाया। यह चुनाव हनुमान मंदिर उचाना मंडी में होगा। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार की अनदेखी से सभी कर्मचारियों में रोष पाया गया और सभी ने सुझाव दिया कि सभी राजनैतिक पार्टियों से मिलकर मांगों को उनके घोषणा पत्रों में शामिल करवाने के लिए दबाव डाला जाए।
14जेएनडी17-गांवों का दौरान करते रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन पदाधिकारी। स्रोत संस्था