जींद। रिटायर्ड कर्मचारी पेंशनर्स समाज हरियाणा ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा को ज्ञापन सौंपा। पंचायत मंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
रिटायर्ड कर्मचारी पेंशनर्स समाज के वरिष्ठ उपप्रधान भलेराम बूरा ने मांग की कि पेंशनर्स को 65 वर्ष पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत एवं 80 वर्ष के बाद 20 प्रतिशत वृद्धि प्रदान की जाए। 1 जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक का डीए एरियर सुप्रीम कोर्ट की हिदायत के अनुसार छह प्रतिशत ब्याज के साथ दिया जाए। सभी पेंशनर्स को एलटीसी का भुगतान करें तथा 80 वर्ष की उम्र का प्रतिबंध हटाया जाए। तीन प्रतिशत डीए की किस्त राज्य सरकार तुरंत लागू करें, सभी विभागों में पक्की भर्ती की जाए, पुरानी पेंशन स्कीम तुरंत लागू की जाए। इस अवसर पर प्रवक्ता जोरा सिंह आर्य, वरिष्ठ उप प्रधान ईश्वर शर्मा भी मौजूद रहे।