जींद। ज्वाइंट एक्शन कमेटी सेवानिवृत कर्मचारी हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक एक फरवरी को जाट धर्मशाला में होगी। अध्यक्ष मंडल के सदस्य किताब सिंह भनवाला ने बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी की राज्य भर की विभिन्न 15 ऐसोसिएशन, संघों आदि से मिलाकर गठित की गई है, जिसका पहल सम्मेलन 15 दिसंबर 2022 को करनाल में आयोजित किया गया था। उसी सम्मेलन में निर्णय लिया था कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं की तरफ प्रदेश सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसी कड़ी में 24 फ रवरी को जिला स्तर पर धरना देकर डीसी को मांगपत्र सौंपा जाएगा। इन्हीं धरनों को सफ ल बनाने के लिए और सदस्यों की ड्यूटी लगाने के लिए एक फरवरी को जाट धर्मशाला में बैठक होगी। उन्होंने मांग की कि भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया जाए। संवाद