फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघाना का परिणाम रहा शत प्रतिशत

Wed, 01 May 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिणामों सिंघाना गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इस परिणाम में इस स्कूल की 27 छात्राओं ने मैरिट व 10 छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की है। इसके अलावा सभी बच्चे अच्छे अंकों से पास हुए हैं। इस स्कूल की छात्रा माफी ने 500 में से 474 अंक लेकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्राचार्य जगमिंद्र रेढू व अध्यापक सतीश शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य जगमिंद्र ने कहा कि पढ़ाई के मामले में उनका राजकीय स्कूल कहीं भी पीछे नहीं है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ सांकृतिक व खेल गतिविधियों को भी अधिमान दिया जाता है। स्कूल के बच्चे अनेक क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें