09जेएनडी22: कांग्रेस पार्टी कार्यालय में युवा कांग्रेस का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाते हुए। स
जींद।युवा कांग्रेस की ओर से रविवार को कांग्रेस भवन में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर उर्फ सूखा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें करीब 25 से 30 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत युवा कांग्रेस का ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को युवाओं के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने की शपथ दिलाई गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि युवाओं की समस्याओं और अधिकारों को लेकर संघर्ष करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, पूर्व विधायक सुभाष गांगुली और मोनू कंडेला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार काम करेगी। कार्यकर्ताओं से युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। संवाद