जींद। रेलवे मालगोदाम के साथ वार्ड नंबर-7 की गली में रेलवे की ओर से बनाई जा रही दीवार को लेकर वार्डवासियों ने सुरक्षा और आवागमन से जुड़ी मांगें उठाई हैं। विक्की अरोड़ा, दीपांशु मेहता, नीरज अग्रवाल, नौरंग जैन, उदित जैन, पूर्व पार्षद बारूराम, भारतेंदू शांडिल्य और महाबीर मखंड ने कहा कि दीवार की ऊंचाई कम है। उन्होंने इसे पीछे बनी दीवार के समान ऊंचाई तक करने की मांग की ताकि कोई व्यक्ति आसानी से मालगोदाम से गली में न कूद सके। उन्होंने बताया कि वर्षों से मालगोदाम से शहर की ओर आने-जाने के लिए रास्ता है, जिसका उपयोग लोग स्कूल, बैंक, डाकघर और बाजार जाने के लिए करते हैं। रास्ता बंद होने से विशेषकर बुजुर्गों को परेशानी होगी। लोगों ने रास्ता खुला रखने की मांग की है। इसके लिए वे जल्द विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मुलाकात करेंगे। संवाद