20जेएनडी25: फसल के सीजन को देखते हुए कपास मंडी में चल रहा रिपेयर का काम। संवाद
उचाना। मंडी बिकने के लिए अनाज आने से पहले मार्केटिंग बोर्ड मंडी में मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जिन-जिन रास्तों में गड्ढे है उनको भरा जा रहा है। साथ आरसीसी का कार्य भी करवाया जा रहा है।
एसडीएम एवं मार्केट कमेटी प्रशासक गुलजार मलिक ने बताया कि किसी तरह से किसानों को परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए जहां-जहां जरूरी है वहां पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी तरह की परेशानी किसानों, आढ़तियों को नहीं आने दी जाएगी। किसानों को चाहिए कि वह साफ, बिना नमी वाला गेहूं लेकर मंडी में आएं, ताकि उनकी फसल आते ही बिक जाए। बिना पंजीकरण वाली फसल की बिक्री नहीं कर सकेंगे। किसानों को अगर किसी तरह की कोई परेशानी आए तो वो बिना किसी हिचक के बताएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। रिपेयर का कार्य करने वाले ठेकेदार देवेंद्र जांगड़ा ने बताया कि मंडी में अनाज आने का सीजन देखते हुए पैचवर्क का काम किया जा रहा है। करीब चार लाख रुपये की राशि इस पर खर्च की जा रही है।
20जेएनडी25: फसल के सीजन को देखते हुए कपास मंडी में चल रहा रिपेयर का काम। संवाद