फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों और नालियों की जल्द करें मरम्मत : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आपसी तालमेल बढ़ाए तथा जिला में मुख्यमंत्री द्वारा की गई विकास कार्यो की घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर आपसी तालमेल कर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान तथा इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीसी डॉ. मनोज कुमार वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में शहर में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा जिला में हो रहे विकास कार्यो के निर्माण में तेजी लाने, पूर्ण हुए कार्यो को पोर्टल पर अपलोड करवाने तथा शहर में वर्षा के जलभराव वाले क्षेत्र में किये गये प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नए सीवर दबाते समय यह सुनिश्चित करें कि मेन हॉल का लेवल सही या नहीं, इसके ऊंचा-नीचा होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल बढ़ाए ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा सके। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पेयजल आपूर्ति एवं सीवर पाइप लाइन की मरम्मत के लिए सड़क को काटते समय संबंधित विभाग को पूर्व सूचना दें।
---------
मेडिकल कॉलेज समयावधि में पूरा करने के निर्देश
उन्होंने जींद में बनाए जा रहे मेडिकल कालेज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि यह शहर की सबसे बड़ी परियोजना है। इसके पूरा होने से आस-पास के क्षेत्र के लोगों को सेहत सुधार के मामले में काफी राहत मिलेगी। इसको निर्धारित समयावाधि में पूरा करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने शहर में देवीलाल चौक पर बनने वाले रेलवे अंडरब्रिज की के निर्माण की समीक्षा भी की और अधिकारियों को निर्धारित अवधि के दौरान इस पुल को पूरा करने के निर्देश दिए। अमरूत योजना के तहत विकास कार्य करवाते समय उखाड़ी गई सडक़ों और गलियों की यथाशीघ्र मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय, नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने बताया कि इस शॉपिंग कॉम्पलेक्स का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और यह जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने मनोहरपुर गांव में बनने वाले परचेज सेंटर, बरसोला माइनर, हमेटी के साथ लगती सडक़ के निर्माण कार्य, बिरोली गांव में जलघर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत होने वाले सभी विकास कार्य, नरवाना तथा जींद व उचाना की सीवरेज व्यवस्था, सफीदों रोड तथा शहर में डीएवी स्कूल के पास वाली सडक़, अटल पार्क, विभिन्न विभागों द्वारा बनाए जाने वाली सडक़ें, बुआना गांव में बनने वाले खेल स्टेडियम तथा जिला में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की और अधिकारियों को इन सभी कार्यो को पूर्ण करवाकर पोर्टल पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए।
एसपी नरेंद्र बिजारनियां ने लोगों से आह्वान किया कि नशा करने की गलत आदत के कारण व्यक्ति की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। नशेड़ी व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेरने लगती है। चाहे तंबाकू, सिगरेट की आदत हो, शराब पीने की आदत हो या फिर भांग, चरस और गांजा जैसे नशे की आदत हो, यह सभी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं। उन्होंने कहा कि नशेड़ी लोगों के लिए नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है। नशा करने वाले व्यक्ति को यहां लाकर इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें