जींद। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया 29 मई को जींद दौरे पर रहेंगी। वह दोपहर करीब 12 बजे नरवाना में शहीद भगत सिंह चौक के निकट आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर गर्ल्स कराटे अकादमी का उद्घाटन करेंगी। चेयरपर्सन दोपहर दो बजे जींद जेल का दौरा करेंगी और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। संवाद