फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय गोवर्धन उत्सव में जींद की रीना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा लोक कला संघ ने रविवार को एंडी स्टूडियो में चौथा राज्यस्तरीय गोवर्धन उत्सव एवं प्रतियोगिता-2026 आयोजित किया। प्रतियोगिता में जींद के गांव गोगड़िया की रीना ने प्रथम, रोहतक जिले के भैंसरू खुर्द की सिया द्वितीय, टिटौली की रीना तृतीय रहीं। रोहतक की निशा गुप्ता ने चौथा और भूमिका ने पांचवां स्थान हासिल किया। बतौर मुख्य वक्ता पद्मश्री महाबीर गुड्डू ने कहा कि लोकगीत, लोकनृत्य और रीति-रिवाज हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। आधुनिकता के दौर में इन विधाओं को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। निदेशक हरविंदर मलिक ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य गांवों की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर मंच देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें