जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष आतिश रेढू ने संगठन की जिम्मेदारी सौंपने पर दिग्विजय चौटाला, दीपक मालिक और हरिकेश ढांडा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के हित, शिक्षा, रोजगार, खेल और अन्य छात्र समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। संवाद