फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मार्च तक जिले के पांच गांव होंगे लाल डोरा से मुक्त

विज्ञापन
बैठक में भाग लेते अधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
प्रदेश के जिन 75 गांवों को लाल डोरा मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की गई है, उनमें जींद जिले के भी पांच गांव शामिल हैं। जिला विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव राजपाल की सोमवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन ने जिला अधिकारियों को इन पांचों गांवों को पांच मार्च तक लाल डेरा मुक्त करने के निर्देश दिए। डॉ. दूहन ने कहा कि लाल डोरा मुक्त होने से लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। उनकी जमीन की रजिस्ट्री हो सकेगी। उन्होंने कहा कि ईंटल कलां, ईंटल खुर्द, संगतपुरा, ढांडा खेड़ी तथा जाजवान गांवों को लाल डोरा मुक्त करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश हैं। इन गांवों को लाल डोरा मुक्त बनाने के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा पांचों गांवों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी भी बनाए जाएंगे। इन गांवों का सर्वे कर हर घर व प्लॉट व अन्य प्रॉपर्टी की नंबरिंग की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से गांवों का मैप तैयार किया जाएगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति नाममात्र फीस अदा कर अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवा सकेगा। वह उनको खरीद व बेच भी सकेंगे। हर गांव के लिए एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा। लोग अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को समाधान के लिए इस कमेटी के सम्मुख रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें