फोटो 10जेएनडी20-लघु सचिवालय में जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा
जींद। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पात्र लोगों को ई-ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, टीएलएम किट, नी-कैप, कमर बेल्ट और घुटना बेल्ट सहित विभिन्न उपकरण प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना प्रशासन के साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। सहायक उपकरण दिव्यांगों और बुजुर्गों के दैनिक कार्यों को आसान बनाने के साथ उनकी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मददगार होंगे। डीसी ने रेडक्रॉस अधिकारियों को पात्र लोगों की जरूरत पहचानकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि 21 मई को भी करीब 32 लाख रुपये के सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए थे। जिला रेडक्रॉस भवन में प्रधानमंत्री दिव्य आशा केंद्र स्थापित किया गया है जहां दिव्यांगों और बुजुर्गों को जांच के बाद मौके पर ही उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार, एमए सिद्दकी, सरोज कुंडू और बनारसी दास भी मौजूद रहे।