फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यात्री किराये में मनमर्जी की वसूली बंद

Sun, 19 Mar 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन


नए बस स्टैंड से देवीलाल चौक के दस रुपये और पटियाला चौक व रेलवे स्टेशन के लिए 20 रुपये देने होंगे किराया
ऑटो रिक्शा यूनियन ने बैठक करके किराया सूची जारी की, अधिक किराया लेने वाले ऑटो रिक्शा चालक पर यूनियन करेगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ऑटो रिक्शा यूनियन जींद और हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ ने शनिवार को बैठक कर शहर में ऑटो रिक्शा का किराया निर्धारित कर दिया है। इसमें यूनियन के पास शिकायत दी थी कि कुछ ऑटो चालक मनमर्जी किराया वसूलते हैं। अब यूनियन ने किराया सूची जारी करते हुए कहा कि नए बस स्टैंड से देवीलाल चौक तक के दस रुपये तथा रेलवे स्टेशन व पटियाला चौक तक 20 रुपये देने होंगे। इससे अधिक किराया वसूलने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान विजय दलाल, हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ के प्रधान मनजीत सिंह रेढ़ू ने कहा कि शहर में फिर से ऑटो का किराया निर्धारित किया गया है। अब नए बस अड्डे से गोहाना रोड, पुराना बस अड्डा, एसडी स्कूल और देवीलाल चौक तक 10 रुपये किराया लगेगा, जबकि पटियाला चौक, रेलवे स्टेशन तक 20 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। यूनियनों ने आम लोगों से आह्वान किया है कि अगर कोई ऑटो चालक निर्धारित से ज्यादा किराया लेता है तो इसकी वीडियो बनाकर पुलिस या यूनियन को दे सकते हैं। यूनियन अपनी तरफ से ऑटो चालक पर कार्रवाई करेगी। जब से बस स्टैंड पिंडारा गांव के पास से शुरू हुआ है, तभी से शहर में ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से किराया वसूलते आ रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन के पास भी शिकायतें पहुंची हैं। कभी बसों को शहर से बाहर तो कभी शहर के अंदर से संचालित किया जा रहा है। बसों को शहर के अंदर से संचालन करने पर ऑटो यूनियन विरोध करती है तो बसों के बाहर से संचालन पर शहरवासी विरोध में उतर आते हैं। ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से किराया वसूलते हैं। बसें शहर के अंदर से जा रही हैं तो ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से किराया ले रहे थे। इसकी शिकायत आरटीए और रोडवेज के पास पहुंच रही थी। अब फिर से यूनियन ने किराया निर्धारित किया है। ताकि कोई ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से किराया वसूल नहीं कर सके।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 18जेएनडी13 : शहर में दौड़ते ऑटो रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें