जींद। सदर थाना पुलिस ने सच्चा खेड़ा गांव से 20 बोतल कच्ची शराब और 150 लीटर लाहन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शशिपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि सदर थाना नरवाना के उप निरीक्षक रविंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि सच्चा खेड़ा गांव निवासी शशिपाल अपने घर में शराब बनाता है। अगर वहां पर छापा डाला जाए तो भारी मात्रा में लाहन और शराब मिल सकती है। पुलिस मौके पर पहुंची तो तूड़ी वाले कमरे में रखे प्लास्टिक के ड्रम के पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह फरार हो गया। ड्रम की जांच करने पर उसमें से 150 लीटर लाहन मिली। कमरे की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की कैन में शराब मिली। उसे बोतलों में भरने पर 20 बोतल बनी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद