फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: झांझ कला में चलाया रैपिड फीवर मास सर्वे, बांटे पंपलेट

विज्ञापन
04जेएनडी02: झांझ कला में ग्रामीणों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत सोमवार को झांझ कला में स्वास्थ्य विभाग की टीम अे रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी भूपेंद्र, श्यामो देवी और कमलेश की टीम ने बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उनकी ब्लड स्लाइड तैयार की ताकि मलेरिया जैसी बीमारियों की समय पर पहचान हो सके। भूपेंद्र एमपीएचडब्ल्यू ने गांव में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की और ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव संबंधी पंपलेट बांटे। उन्होंने अपील की कि बुखार आने पर उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें