फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने के बहाने बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने पैसे देने के बहाने महिला को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने रोहतक की शिव नगर निवासी महाबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कहा कि उसकी मुलाकात महाबीर के साथ हुई थी। उनका कुछ रुपयों का लेनदेन था। महिला ने आरोप लगाया कि महाबीर ने उसे शुक्रवार को जुलाना थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पैसे देने के लिए बुलाया। यहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महाबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सुनीता देवी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें