फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देहरादून ले जाकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। उचाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को देहरादून ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उचाना के गांव सुरबरा निवासी राहुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, बंधक बनाने आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि गांव सुरबरा निवासी राहुल उसकी 15 वर्षीय बेटी को 12 जून को बहला-फुसलाकर खटकड़ के पास एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राहुल दस अगस्त को बेटी को देहरादून ले गया। वहां उसने कई दिनों तक वहां बंधक बना कर रखा तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उसकी बेटी राहुल के चंगुल से निकल आई और घर पहुंच कर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें