जींद। शादी का झांसा देकर युवती को एक युवक भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने उचाना खुर्द के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
उचाना थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर को उसकी बेटी घर से लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो जांच में सामने आया कि उचाना खुर्द गांव का मोनू उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि मोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मोनू के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।