12जेएनडी03-राजकीय महाविद्यालय में पुस्तकालय दिवस मनाते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
- फोटो : पुलिस
जींद। राजकीय महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्य मुनीष कुमार की अध्यक्षता में पुस्तकालय दिवस मनाया गया। जिला पुस्तकालय से हरीश कुमार को आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि अब कॉलेज में सार्वजनिक पुस्तकालय सामान्य नागरिकों के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे।पुस्तकालय दिवस स्वामी रंगनाथन के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है जिन्होंने पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी और एक महान दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में काम किया है। मंच का संचालन डॉ. विशाल रेढू ने किया और उन्होंने विद्यार्थियों को लाइब्रेरी के बारे में भी बताया। इस अवसर पर पुस्तकालय इंचार्ज मुकेश रेढू, पूनम, यशवंती, मनोज, सुनील, उषा, रितु, पूनम, नीलम, सीमा और बिट्टू भी मौजूद रहे। संवाद