फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रणधीर सिंह बने सीआरएसयू सांस्कृतिक परिषद के प्रधान

विज्ञापन
25जेएनडी01: डॉ. सुमिता आसरी व डॉ. राजेश बूरा प्राचार्य रणधीर सिंह को सांस्कृतिक परिषद का प्रधान
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) की सांस्कृतिक परिषद का प्रधान नियुक्त किया गया है। प्रो. डॉ. राजेश बूरा और डॉ. सुमिता आसरी ने रणधीर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रणधीर सिंह के अनुभव और नेतृत्व में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को बेहतर दिशा मिलेगी। सांस्कृतिक परिषद के प्रधान के रूप में रणधीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के संचालन में भूमिका निभाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने पर भी जोर रहेगा। प्रो. डॉ. राजेश बूरा और डॉ. सुमिता आसरी ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के तहत रणधीर सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें