फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रणदीप सुरजेवाला ने निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी11-राजकुमार गोयल की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाल
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के निवास पर पहुंचकर उनकी माता दिवंगत मूर्ति देवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने डॉ. गोयल के पिता रामनिवास गोयल, भाई सोमनाथ गोयल और अन्य परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुरजेवाला ने कहा कि मां का निधन परिवार के लिए कभी न भरने वाली अपूरणीय क्षति है। मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें