फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भगवानपुरा में रमेश राणा ने निजी कोष से लगवाई स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी14-भगवानपुरा में अपने निजी कोष से स्ट्रीट लाइटें खंबों पर लगवाते हुए भाजपा मंडल मह
विज्ञापन
उचाना। भगवानपुरा में भाजपा उचाना मंडल के महामंत्री रमेश राणा ने अपने निजी कोष से स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। गलियों और अन्य रास्तों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रात के समय परेशानी होती थी। रमेश राणा ने कहा कि गांव के जिन क्षेत्रों में अभी भी स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता है वहां भी जल्द ही अपने स्तर पर लाइटें लगवाने का प्रयास किया जाएगा। करीब 25 हजार रुपये खर्च हुए हैं। अब रात के समय लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कदम बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इस पहल से गांव में सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेंगी तथा रात के समय लोगों को भय के माहौल से मुक्ति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें