14जेएनडी17-बैठक में भाग लेते बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
जुलाना। नपा कार्यालय में रविवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुदेश रानी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए कार्यकारी ब्लॉक प्रधान रमेश कुमार, सचिव वीरेंद्र दलाल, उप प्रधान जितेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष कप्तान सिंह, संयुक्त सचिव कृष्ण, प्रचार सचिव सुनील वर्मा को बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरते हुए कर्मचारियों के हित में काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रधान सुदेश रानी, सचिव प्रदीप लाठर व अनिल कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
14जेएनडी17-बैठक में भाग लेते बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। संवाद