फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामधन जैन को मिला नेशन बिल्डर अवॉर्ड, 32 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में दे रहे योगदान

विज्ञापन
फोटो 06जेएनडी14-डॉ. रामधन जैन को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित करते आयोजक। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रामधन जैन को रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से नेशन बिल्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह इंजीनियरिंग कॉलेज (जाइट) कैंपस में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी क्लब यमुनानगर के चार्टर गवर्नर संदीप जैन मुख्य रूप से शिरकत की। अध्यक्ष नितिन जिंदल ने कहा कि वह पिछले 32 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से अनेक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। उनके द्वारा शिक्षित एवं मार्गदर्शित विद्यार्थी आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत होकर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। डॉ. रामधन जैन ने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इन्हीं सेवाओं को देखते हुए उन्हें नेशन बिल्डर अवार्ड प्रदान किया गया। इस दौरान जाइट के अध्यक्ष अभिषेक बंसल, जोन प्रधान डॉ. बनीश गर्ग, पूर्व प्रधान एडवोकेट सुरेश गर्ग, महासचिव मुकेश शर्मा, एडवोकेट माया राम देवली भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें