फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामनवमी आज, निकाली जाएगी ध्वजा यात्रा

Tue, 16 Apr 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी02: डॉ. राजकुमार गोयल को निमंत्रण देते हुए श्री श्याम प्रचार महिला समिति के पदाधिकारी।
विज्ञापन
जींद। श्री श्याम प्रचार महिला समिति की ओर से रामनवमी पर 17 अप्रैल को शहर में पहली ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं हाथों में ध्वजा लेकर जयकारे लगाती हुईं शामिल होंगी। इस यात्रा को लेकर शहर में निमंत्रण बांटे गए हैं। इसी कड़ी में संस्था के पदाधिकारी निमंत्रण देने के लिए अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं प्रमुख डॉ. राजकुमार गोयल के रोहतक रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे। उन्हें ध्वजा यात्रा का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


संस्था की प्रधान ममता बंसल ने बताया कि संस्था की यह पहली निशान यात्रा है। यह निशान यात्रा बनखंड महादेव स्थित हनुमान मंदिर से दोपहर बाद 3 बजे शुरू होकर देवीलाल चौक, अंडरपास, चक्कर रोड, जेसीज चौक, सिटी पुलिस स्टेशन, पालिका बाजार, टाउन हॉल, बैंक रोड, जनता बाजार, इंदिरा बाजार होती हुई शाम को बनखंड महादेव पहुंचेगी। यहां यह यात्रा समाप्त होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें