09जेएनडी28-बुढ़ा खेड़ा गांव में रक्षाबंधन पर पौधों को राखी बांधते हुए महिलाएं। संवाद
जुलाना। बुड़ा खेड़ा गांव में ग्रामीणों ने पेड़ पौधों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार बनाया। ग्रामीणों ने शपथ ली कि वह पेड़-पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करेंगे ताकि गांव में हरियाली छाई रहे। सरपंच अनिता चौहान ने बताया कि गांव में हरियाली रहे और पर्यावरण प्रदूषण न हो इसलिए पंचायत ने गांव के चारों तरफ 500 से ज्यादा पौधे लगवाए हैं। ग्रामीणों का फैसला है कि हर वर्ष पौधे लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे जब तक वह बड़े नहीं हो जाते। रक्षाबंधन पर 51 पेड़ पौधों को ग्रामीणों ने राखी बांधी है। संवाद