फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेड़ों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Tue, 20 Aug 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी01-नीम के पेड़ को राखी बांधती बेटी स्वीटी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। डॉ. बीआर आंबेडकर कल्याण समिति के सदस्यों ने सोमवार को शर्मा नगर में अनोखे ढंग से राखी का त्योहार मनाया। समिति पदाधिकारी के बच्चों ने पर्यावरण बचाने के प्रति संदेश देने के लिए पर्यावरण राखी महोत्सव मनाया। नरेश माथुर की बेटी स्वीटी ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन

स्वीटी माथुर ने कहा कि आज के समय में पेड़-पौधों के कटाव और वाहनों से छोड़े जा रहे धुएं से पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसके कारण लोग भयंकर गर्मी का सामना कर रहे हैं। इस गर्मी और पर्यावरण को बचाने के लिए हमें पेड़-पौधों को जितना हो सके उतना ज्यादा लगाना चाहिए। काफी समय पहले उनके पिता नरेश माथुर और समिति सदस्यों ने 121 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने की मुहिम चलाई थी। उनसे प्रेरित होकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण रक्षाबंधन के रूप में बनाते हुए अपने घर पर पांच पेड़ों को राखी बांधकर उनको जीवित रखना तथा शुद्ध हवा एवं शुद्ध पर्यावरण बनाए रखने का वचन दिया। इस अवसर पर रफीक, ईश्वर, मुकेश माथुर, नानू माथुर, सुरेंद्र, जोगिंद, पलक, नितेश, ईशा, मितेश, प्रियंका, साक्षी, नीलम, मुकेश, कनिका, सोनाक्षी और तमन्ना मौजूद रही।

19जेएनडी01-नीम के पेड़ को राखी बांधती बेटी स्वीटी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें