18जेएनडी04: राज्य स्तरीय समारोह में राजकुमार गोयल व उनकी टीम को अग्र सम्मान से सम्मानित करती कर
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल और उनकी टीम को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अग्र सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के दौरान करनाल मेयर रेणु बाला ने दिया। समारोह के आयोजक रमेश जिंदल ने कहा कि डाॅ. राजकुमार गोयल अपनी टीम के साथ 30 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। संवाद