फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 85वीं बार रक्तदान कर राजेश कौशिक बने मानव सेवा के मिसाल

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी18-राजेश कौशिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
उचाना। बनभौरी स्थित माता भ्रामरी धाम के पुजारी राजेश कौशिक को 85वीं बार रक्तदान करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जींद में आयोजित रक्तदान शिविर में राजेश कौशिक ने अपना 85वां रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। राजेश कौशिक ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। कौशिक ने कहा कि सभी सक्षम लोगों को समय-समय पर आयोजित रक्तदान शिविरों में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी को पड़ सकती है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें