09जेएनडी31-दी पॉवर ऑफ यूथ के जिलाध्यक्ष बने राजेश कौशिक का स्वागत करते हुए। स्रोत: संगठन
उचाना। दी पॉवर ऑफ यूथ संगठन की बैठक नरवाना बाईपास पर हुई। सर्वसम्मति से राजेश कौशिक को जींद का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। उन्होंने कहा कि युवा देश की प्रगति, उन्नती में योगदान दे क्योंकि किसी भी देश की तरक्की में युवाओं का योगदान अहम होता है। संगठन का उदेश्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ कर उनको राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। संगठन का मुख्य उदेश्य रोजगार के लिए प्रेरित करना, जनसंख्या नियंत्रण, योगा के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर अशोक कादियान, सोनू कौशिक, बुजुर्ग मार्ग दर्शक अध्यक्ष तेजभान, सोनू पांचाल मौजूद रहे। संवाद