21जेएनडी15-मा. राजाराम को ऑडिटर के रूप में नियुक्ति पत्र देते हुए खाप प्रधान रघुबीर नैन। संवाद
नरवाना। आजाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा कलां में सोमवार को सर्वजातीय बिनैन खाप की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रघुबीर नैन ने की।
उन्होंने विद्यालय के निर्देशक राजाराम को सर्वजातीय बिनैन खाप के ऑडिटर के रूप में नियुक्त किया। बिनैन खाप प्रधान रघुबीर नैन ने कहा कि राजाराम समाजसेवी हैं। वह समय-समय पर खाप में हिस्सा भी लेते रहे हैं। फिलहाल खाप में एक ऑडिटर की जरूरत थी, जिसको लेकर राजाराम यह जिम्मेदारी दी गई है। खाप किसी एक जाति की नहीं, बल्कि सभी जातियों व सभी धर्मों को मिलाकर बनाई गई है। इस दौरान उपप्रधान भगतराम, महामंत्री बलजीत फौजी, प्रवक्ता पप्पू फौजी, कोषाध्यक्ष राममेहर नैन, ईश्वर नैन, प्रेस प्रवक्ता संदीप हरियाणा, बलवान शर्मा, रोहताश, धर्मबीर फौजी, लीला राम, जयभगवान व्यापारी, नीटू शर्मा, प्रयागराज शर्मा मौजूद रहे।
21जेएनडी15-मा. राजाराम को ऑडिटर के रूप में नियुक्ति पत्र देते हुए खाप प्रधान रघुबीर नैन। संवाद