उचाना। कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उचाना हलके से उनका राजनीति नहीं बल्कि दिल का रिश्ता है। दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार का नरवाना जा रहे थे, इस दौरान पुरान बस स्टॉप पर युवा कांग्रेस नेता संदीप वर्मा की अगुवाई में महिलाओं, युवाओं, प्रमुख लोगों द्वारा स्वागत किया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उचाना हलके में बदलाव की जो लहर दिखाई दे रही है वो पूरे हरियाणा में पहुंच गई है। प्रचंड बहुत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेंगी। आज युवा, व्यापारी, किसान, मजदूर हर वर्ग गठबंधन सरकार से तंग है। प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया था। जजपा के जो 10 विधायक बने वो भाजपा के खिलाफ बने थे लेकिन सत्ता के लालच में सरकार को समर्थन देते हुए सत्ता के हिस्सेदार बन गए। इस अवसर पर वीरेंद्र घोघड़िया, विकास गुरुकुल खेड़ा, धर्मेंद्र ढुल, सुधीर श्योकंद, अमन सांगवान मौजूद थे।