फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएम आवास योजना को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
24जेएनडी24-एसी बस में सफर करते यात्री। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कार्यकारी अधिकारी रविंद्र कोहाड, चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा तथा उपप्रधान शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। ईओ रविंद्र कोहाड़ ने बताया कि पहले चरण में नगर परिषद के पास 839 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें पात्र पाए गए आवेदकों को एलओआई जारी करने के बाद 511 लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई। इसके बाद 451 लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी जारी कर दी है। 314 लाभार्थियों ने अपने मकानों का निर्माण पूरा कर लिया है और उन्हें अंतिम किस्त भी जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि योजना के नए चरण के तहत आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें