फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
03जेएनडी03: कॉलेज के बाहर सड़क पर राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी देकर पैन भेंट करते हुए
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। अभियान का नेतृत्व रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा ने किया। अभियान में 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी के 20 कैडेट्स ने स्वयंसेवक के रूप में भाग लिया। हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने और सीट बेल्ट का प्रयोग करने वाले विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए बॉल पेन वितरित किए गए। डॉ. कमलेश, डॉ. भगवान दास, डॉ. प्रोमिला और रितिका ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की। रोड सेफ्टी क्लब और एनसीसी कैडेट्स ने विद्यार्थियों व स्टाफ को संदेश दिया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें