फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना में बरसे बदरा, किसान खुश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
जुलाना में मुख्य बाजार में दुकान में घुसा पानी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में शनिवार को केवल जुलाना में ही 30 एमएम बारिश हुई जबकि अन्य स्थानों पर केवल बूंदाबादी हुई। इससे मौसम में गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियम जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान पर बादल छा गए। आसमान में काली घटा छा गई। तेज हवा चली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जुलाना में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण जुलाना के मैन बजार में कई दुकानों में पानी भी भर गया। कई गलियों पानी की निकासी सही ढंग से नहीं होने कारण पानी से लबालब हो गई। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई। धान रोपाई का सीजन जोरों पर होने के कारण किसानों बरसात की ज्यादा आवश्यकता थी। बारिश के कारण किसानों को हजारों लीटर तेल की बचत हो गई और धान की फसल के लिए भी बारिश ज्यादा फायदेमंद होती है। वहीं जिले के अन्य स्थानों पर दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस भरी गर्मी के कारण दिनभर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को हवा में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहा। दिन में हवा नहीं चली लेकिन दोपहर बाद बादल छाने से हवा की गति बढ़ गई। रविवार को भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
पांडु पिंडारा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार के अनुसार एक-दो दिन और बारिश होने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे लेकिन उमस के कारण लोगों को परेशानी जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें