फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों के चेहरे पर बारिश ने लाई चमक

Fri, 02 Aug 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी24: बरसात के बाद धान में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
जींद। सावन में हुई पहली बारिश ने किसानों के मुरझाए चेहरे पर चमक ला दी है। लगभग दो महीने से जिले में बारिश नहीं होने के कारण फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं। कुछ किसानों ने धान की जुताई भी कर दी थी। इसके अलावा ज्वार, बाजरा, कपास की फसल भी बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। अब हुई बारिश के कारण किसानों के चेहरों के साथ फसलों में भी हरियाली आने की उम्मीद है। जिले में सबसे अधिक पिल्लूखेड़ा खंड में 71 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सावन माह में हुई पहली बारिश ने किसानों की काफी हद तक समस्या को हर कर दिया है। बारिश ने फसलों को संजीवनी देने का काम किया है। साथ ही लोगो को गर्मी तथा उमस से निजात दिलाने का काम किया है। जिले में औसतन 34.42 एमएम बारिश दर्ज की गई। पिल्लूखेड़ा खंड में सबसे अधिक 71 एमएम तो जुलाना में सबसे कम 12 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट आई है। वीरवार को दिनभर आकाश में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा। वीरवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 84 प्रतिशत तथा हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त तक आकाश में बादल छाए रहने तथा बारिश होने की संभावना है।

पिल्लूखेड़ा में सबसे अधिक 71 तो जुलाना में 12 एमएम बारिश हुई

बुधवार रात को जिले में कहीं अच्छी तो कहीं पर हल्की बारिश हुई है। राहत की बात यह रही कि बारिश बिखराव में न होकर पूरे जिले में हुई। जींद में 13 एमएम, नरवाना में 19 एमएम, सफीदों में 50 एमएम, जुलाना में 12 एमएम, उचाना में 14 एमएम, पिल्लूखेड़ा में 71 एमएम, अलेवा में 60.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन



4 अगस्त तक बारिश की संभावना है। बारिश पूरे जिले में एक साथ न होकर बिखराव में होने की संभावना है। तापमान में भी इजाफा होगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। -डॉ. राजेश, मौसम विशेषज्ञ, पांडु पिंडारा।

01जेएनडी24: बरसात के बाद धान में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें