फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश से मिली गर्मी से राहत, चार डिग्री लुढ़का तापमान

Sun, 25 Jun 2023 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में सुबह चार बजे कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह आठ बजे भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। शाम तक आसमान में बादल मंडराते रहे लेकिन पानी नहीं बरसा सके। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बारिश कम हुई है लेकिन इसे फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 59 प्रतिशत और हवा की गति 14 किलामीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। सुबह जीद में 3.6 एमएम, अलेवा में 12 एमएम, पिल्लूखेडा में चार एमएम, सफीदों व जुलाना में दो-दो एमएम बारिश हुई। जबकि नरवाना तथा उचाना में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में बनी जबरदस्त उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। शनिवार देर रात को मौसम ने करवट ली। आकाश में बादल छा गए। सुबह बूंदाबांदी तथा बारिश शुरू हो गई। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बॉक्स
अच्छी बारिश की दरकार, धान रोपाई ने पकड़ा रफ्तार
कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश से किसानों में बेहतरी की आस जगी है। धान की रोपाई का कार्य भी रफ्तार पकड़ लिया है। बारिश के आसार बनने से किसानों ने धान लगाने का कार्य शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी तक जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। अगर प्री मानसून में अच्छी बारिश होती है तो किसानों को काफी फायदा होगा। पिछले कई दिन से गर्मी के कारण फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। इस बारिश से बाजरा, कपास, धान, ज्वार की फसल को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

वर्जन
प्री मानसून के दौरान अच्छी बारिश की संभावना बनी है। सप्ताह के अंत तक मानसून भी दस्तक दे देगा। किसान धान की रोपाई करें। तापमान में भी गिरावट आएगी।- डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडू पिंडारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें