29जेएनडी32: नपा के पुराने कार्यालय के सामने वार्ड नंबर सात में गिरी रेलवे की दीवार। संवाद
उचाना। नपा के पुराने कार्यालय के सामने वार्ड नंबर सात के लगती रेलवे की दीवार जर्जर हो चुकी है। वह गिरने शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले दीवार गिरने के बाद अब फिर से दीवार मालगोदाम की तरफ गिरी है। जर्जर हो चुकी इस दीवार के निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन निर्माण नहीं हो रहा है। लगभग 28 साल पहले इस दीवार का निर्माण रेलवे ने करवाया था। दीवार जर्जर होने पर खुद लोग अपने खर्च पर रिपेयर करवाते आ रहे हैं। अब तो दीवार इतनी जर्जर हो चुकी है कि वह गिरने लगी है
वार्ड निवासी नौरंग, सोनू, रामनिवास, संदीप, दीपांशु ने कहा कि वार्ड के लोग रेलवे के अधिकारियों से भी दीवार निर्माण को लेकर मिल चुके है। दीवार इतनी जर्जर हो चुकी है कि ये अब अपने आप गिरने लगी है। दोनों बार दीवार रेलवे मालगोदाम की तरफ गिरी है। गली की तरफ अगर दीवारी गिरती तो किसी को चोट लग सकती थी। दीवार जर्जर होने के चलते गली में अगर बच्चे खेलते है तो डर बन रहता है। गली में दीवार के सहारे अब महिलाएं बैठ भी नहीं सकती है। सर्दी के मौसम में अलाव जला कर महिलाएं दीवार के सहारे बैठ जाया करती थी। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक के पास कंक्रीट की दीवार का निर्माण रेलवे द्वारा करवाया गया है। कंक्रीट की दीवार का निर्माण यहां भी करवाने की मांग वो करते आ रहे है लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। 28 साल पहले बनी ये दीवार अब गिरने लगी है। गली से आने-जाने वालों को भी दीवार के जर्जर होने से इसके गिरने का डर बना हुआ है। कोई भी बड़ा हादसा हो इससे पहले रेलवे इस दीवार का निर्माण करवाए ताकि कोई हादसा यहां किसी तरह का न हो।
रेलवे की दीवार का निर्माण रेलवे कर सकती है इसलिए नपा भी इस दीवार का निर्माण नहीं कर पा रही है। रेलवे उच्चाधिकारियों को नपा की तरफ से जर्जर हो चुकी दीवार का निर्माण जनहित में करवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विकास काला, चेयरमैन, नपा, उचाना।
29जेएनडी32: नपा के पुराने कार्यालय के सामने वार्ड नंबर सात में गिरी रेलवे की दीवार। संवाद