फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों के धरने से तीन घंटे रेलवे ट्रैक बाधित रहा

Fri, 16 Feb 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी25 : रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवान। संवाद
विज्ञापन
जींद। किसान आंदोलन के समर्थन में वीरवार को किसान संगठनों ने पंजाब के मानसा में रेलवे ट्रैक बाधिक कर दिया। इसके चलते तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। इसका असर फरक्का एक्सप्रेस पर पड़ा। इससे वह दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन

वीरवार को पंजाब के मानसा में किसान आंदोलन के समर्थन में दोपहर 12 से सवा 3 बजे तक ट्रैक पर धरना दिया। इस दौरान किसानों पर आंसू गैस और लाठीचार्ज करने की निंदा की गई। इसके अलावा उन्होंने आंदोलन का समर्थन किया।
आंदोलन के चलते पुलिस रही मुस्तैद
किसान आंदोलन के चलते जीआरपी और आरपीएफ स्टेशन पर मुस्तैद रही। पुलिस जवानों ने वीरवार को स्टेशन पर गश्त की। ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर दिखाई दी। पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों की जांच की गई।
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर वीरवार को पंजाब के मानसा में ट्रैक जाम कर दिया था। इसके चलते फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे लेट हो गई। ट्रैक लगभग साढ़े तीन घंटे बाधित रहा, हालांकि बाद में किसानों ने ट्रैक बहाल कर दिया। -जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद

15जेएनडी25 : रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें