फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजिया बनाने की फैक्टरी पर मारा छापा, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
फैक्टरी में पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम जांच करते हुए। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। नई सब्जी मंडी के नजदीक रूप नगर कालोनी में बुधवार को सीएम फ्लाइंग तथा नगर परिषद टीम की संयुक्त टीम ने भुजिया बनाने की फैक्टरी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्टरी में भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज होते पाया गया। जिस पर टीम ने फैक्टरी मालिक को 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं भुजिया के सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि रूप नगर स्थित भुजिया बनाने की फैक्टरी में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। जिस पर सीएम फ्लाइंग टीम निरीक्षक राजदीप के नेतृत्व में पॉल्यूशन अधिकारी विपिन कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. भवर सिंह, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेंद्र पन्नू और नगर परिषद जींद से मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच की। टीम द्वारा यहां भारी मात्रा में प्लास्टिक व सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज होते पाया। जिस पर टीम ने फैक्टरी मालिक हरिनगर निवासी राहुल पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग, पॉल्यूशन अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्रवाई कर रहे हैं। सीएम फ्लाइंग टीम निरीक्षक राजदीप ने बताया कि रूप नगर स्थित सैनी भुजिया भंडार पर छापेमारी के दौरान अनेक अनियमितताएं मिली हैं। संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भुजिया के सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और यहां सिंगल प्लास्टिक का यूज मिला। जिस पर फैक्टरी मालिक को 25 हजार का जुर्माना लगाया है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से बैन लगाया हुआ है। फिर भी इसका प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहन भारद्वाज, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें