जींद। राजकीय महाविद्यालय के भूगोल विभाग में युवा भूगोल संघ का गठन किया गया। मंच संचालन डाॅ. कृष्ण कुंडू ने किया। इसमें 15 से भी अधिक उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। लोकतांत्रिक तरीके से चयन प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। उम्मीदवारों ने कॉलेज में समस्याओं के प्रति, पर्यावरण के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. शमशेर ने कहा कि हर चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग जरूर करें। मतों के आधार पर प्रधान पद पर राहुल, उप प्रधान पद पर मोनिका, सचिव पद पर कार्तिक, आयोजक सचिव पर जानवी व संयुक्त सचिव पद पर शिवा को चुना गया। इस अवसर पर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष विक्रम सिंह, रवि, पूनम, वरुण, रीना, रीतू एवं बबली मौजूद थी।