फोटो 19जेएनडी28-वरिष्ठ उपप्रधान रघुबीर भारद्वाज को सम्मानित करते हुए खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला
जींद। सर्वजातीय कंडेला खाप के वरिष्ठ उपप्रधान रघुबीर भारद्वाज को खाप के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया। खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला तथा कार्यकारिणी के सदस्यों ने उनके कार्यों की सराहना की। ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि रघुबीर भारद्वाज लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में योगदान दे रहे हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से खाप की गतिविधियों को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना अन्य लोगों को भी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने रघुबीर भारद्वाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खाप की ओर से सामाजिक हितों से जुड़े कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।