फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्कल कबड्डी ट्रायल पर उठे सवाल

Mon, 18 Mar 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी18-सीआरएसयू कुलपति डॉ. रणपाल सिंह को ज्ञापन सौंपते छात्र संगठन सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में हुए सर्कल कबड्डी के ट्रायल पर छात्र संगठनों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। ट्रायल में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अनदेखी कर दूसरों का चयन करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर छात्र संगठन के सदस्यों ने राज्यपाल के नाम कुलपति डॉ. रणपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में टीम जाने से पहले ट्रायल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


सुमित लाठर, अमित, राजेश, दिनेश नैन, सुमित, साहिल, सोमबीर भकलाना, तन्नू ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 15 मार्च को सर्कल कबड्डी का ट्रायल हुआ था। कमेटी के सदस्यों ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अनदेखी कर अन्य का चयन करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बराड़ खेड़ा निवासी खिलाड़ी साहिल उर्फ धोला ने ट्रायल के दौरान बिना रुके रेड लगाई, लेकिन उसका चयन नहीं किया गया, जबकि वह लगातार स्थानीय टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे यह साफ है कि विश्वविद्यालय में किस प्रकार से खिलाड़ियों का चयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस पर कमेंट टीम बनाकर जांच नहीं करवाई तो सभी छात्र संगठन कोई भी बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होंगे।

18जेएनडी18-सीआरएसयू कुलपति डॉ. रणपाल सिंह को ज्ञापन सौंपते छात्र संगठन सदस्य। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें