फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं के उत्पादों की गुणवत्ता परखी

विज्ञापन
फोटो 21जेएनडी19-सांझा बाजार की दुकानों का निरीक्षण करते हुए नप चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी। स्रो
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने बुधवार को पुराने बस स्टैंड के पास स्थित सांझा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों पर उपलब्ध उत्पादों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कढ़ी-चावल और डोसा चखकर खानपान की गुणवत्ता भी परखी। साथ ही बाजार में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और ग्राहकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि सांझा बाजार हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए मंच उपलब्ध करवाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यहां महिलाएं अपने हुनर और मेहनत से तैयार उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें